Friday, February 27, 2026

भारत की संसदीय प्रणाली मजबूत : कुलदीप पठानिया

तारा हॉल स्कूल की छात्राओं ने देखी विधानसभा की कार्यवाही
हिमाचल आजकल
शिमला। विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन तारा हॉल स्कूल शिमला की छात्राओं ने सदन की कार्यवाही को देखा। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि भारत की संसदीय प्रणाली संघीय ढांचे पर आधारित है। जहां केंद्र में राज्यसभा और लोकसभा ऊपरी और निचले सदन हैं। वहीं राज्यों में विधान मंडल और विधान सभाओं की व्यवस्था है लेकिन विधान मंडल की व्यवस्था केवल कुछ बड़े राज्यों में है। उन्होंने आज के युवा लोकतान्त्रिक प्रणाली को समझने और इसे मजबूती प्रदान करने में विश्वास रखते हैं जो कि विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के लिए जरूरी है। कुलदीप पठानिया सभी छात्राओं को अपनी आेर से उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी और आने वाले होली महोत्सव की बधाई भी दी।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles