Friday, February 27, 2026

पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोश भरने के लिए फील्ड में उतरेगी प्रतिभा सिंह

19 से 22 मार्च तक करेंगी मंडी जिला का दौरा
सवेरा ब्यूरो
शिमला 16 मार्च। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह पार्टी कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने व विपक्ष के किसी भी दुष्प्रचार का मुंह तोड़ जवाब देने के लिए उनसे सीधा संवाद करेंगी। इसके लिए वह जल्द ही प्रदेश के सभी जिला का दौरा करेंगी और सभी ब्लॉक के नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें करेंगी।
पहले चरण में प्रतिभा सिंह 19 मार्च से 22 मार्च तक मंडी जिला के दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वह पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं से बैठके कर संगठन से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा करेंगी। उन्होंने कहा है कि किसी भी संगठन में कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होती है और उन्हें मजबूत करना,उनकी समस्याओं को सुनना और उन्हें दूर करना पार्टी अध्यक्ष के नाते उनका प्रमुख दायित्व है। इसी कड़ी में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह 19 मार्च को सुबह शिमला से मंडी के लिए रवाना होंगी। सुंदरनगर में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होंगी। वहीं 20 मार्च को प्रतिभा सिंह सुबह 11 बजे मंडी में मंडी सदर ,द्रंग,जोगिंदरनगर, सराज व बल्ह विधानसभा क्षेत्र के पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी। जबकि 21 मार्च को प्रतिभा सिंह सुंदरनगर में सुबह 11 बजे सुंदरनगर,नाचन, सरकाघाट,धर्मपुर व करसोग विधानसभा क्षेत्र के पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी। प्रतिभा सिंह 22 मार्च को नाचन में ड्रीम्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के वर्षिक पारितोषिक में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगी।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles