हिमाचल आजकल
शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाना एक बहुत बड़ी चुनौती है। प्रदेश पर बढ़ता कर्ज का बोझ चिंता का विषय है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में बागवानी व पर्यटन की आपार संभावनाएं है इनका दोहन करने की जरूरत है। उन्होंने कहा है कि सरकार प्रदेश में बेरोजगारी दूर करने के लिए ग्रामीण पर्यटन को विकसित करने के लिए प्रयासरत है। प्रदेश में बागवानी का एक बहुत बड़ा क्षेत्र है इसको भी बढ़ावा देने की जरूरत है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपने सीमित संसाधनों से प्रदेश के समग्र विकास के प्रति तसंकल्प है। प्रदेश सरकार का वर्ष 2025 26 का बजट इस दिशा में सार्थक सिद्घ होगा। उनका कहना है कि पूर्व भाजपा सरकार के कुप्रबंधन और फिजूलखर्ची की बजह से प्रदेश की अर्थव्यवस्था बिगड़ी। पूर्व भाजपा सरकार प्रदेश में डबल इंजन सरकार का दावा तो करती रही पर केंद्र की सरकार ने प्रदेश को कोई भी विशेष आर्थिक मदद नहीं दी।
हिमाचल में बागवानी व पर्यटन की आपार संभावनाएं : प्रतिभा सिंह
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :