Monday, January 12, 2026

केवल सिंह पठानिया के निधन पर शिक्षा मंत्री ने गहरा शोक जताया

हिमाचल आजकल
शिमला। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने पूर्व परिवहन मंत्री केवल सिंह पठानिया के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया हैं। रोहित ठाकुर ने कहा कि पूर्व मंत्री केवल सिंह पठानिया समाजसेवी, ईमानदार, सरल स्वभाव व्यक्तित्व के लिए जाने जाते थे। केवल सिंह पठानिया दो मर्तबा नूरपुर विधानसभा क्षेत्र व एक बार ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए। उन्होंने कहा कि केवल सिंह पठानिया 1995 से 1998 तक परिवहन मंत्री रहे। रोहित ठाकुर ने कहा कि विशेषकर नूरपुर व ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र की जनता विकास कार्यो व सामाजिक योगदान के लिए हमेशा उन्हें याद रखेंगी। रोहित ठाकुर ने केवल सिंह पठानिया के निधन पर गहरी सवेंदना प्रकट करते हुए कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकग्रस्त परिवार को इस दुख की घड़ी में शक्ति प्रदान करें।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles