हिमाचल आजकल
शिमला। कोटखाई की पुडग़ पंचायत के चमरोता (भवाना)गांव से भाजपा के कार्यकर्ता व युवक मंडल भवाना के प्रधान विनोद रेखटा , प्रमोद रेखटा और अक्षय रेखटा ने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की कार्यशैली से प्रभावित होकर भाजपा छोड़ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल नावर कोटखाई के अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा ने कांग्रेस में विश्वास व्यक्त करने के लिए सभी आभार व्यक्त किया। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल नावर कोटखाई के अध्यक्ष मोती लाल डेरटा, ग्राम पंचायत कलबोग के पूर्व उप प्रधान नरेंद्र डोगरा व कांग्रेस कार्यकर्ता संदीप चौहान (सैंडी) और कपिल चौहान भी मौजूद रहे।
कोटखाई के भाजपा कार्यकर्ता विनोद रेखटा, प्रमोद रेखटा व अक्षय रेखटा कांग्रेस में शामिल
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :