हिमाचल आजकल
शिमला। एसजेवीएन के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक नंद लाल शर्माने बताया कि एसजेवीएन के विद्युत स्टेशनों ने जनवरी माह के लिए सभी पिछले विद्युत उत्पादन के रिकार्डों को पार कर लिया है । विद्युत स्टेशनों ने जनवरी,2022 में 290. 47 मिलियन यूनिट का विद्युत उत्पादन किया है जो जनवरी,2020 में प्राप्त 277.63 मिलियन यूनिट के पिछले रिकार्ड से अधिक है । जनवरी,2021 में 265. 69 मिलियन यूनिट की तुलना में जनवरी 2022 में विद्युत उत्पाकदन में 10 फीसदी की वृद्घि दर्ज की गई है ।
उन्होंने अवगत कराया कि एक और बड़ी उपलब्धि में , 1500 मेगावाट नाथपा झाकड़ी जलविद्युत स्टे्शन ने 31 जनवरी,2022 को 6612 मिलियन यूनिट (90 फीसदी विश्वासनीय वर्ष) की अपनी डिजाईन एनर्जी को पार कर लिया है । यह उपलब्धि वित्तीअय वर्ष के दो माह शेष होने के साथ हासिल की गई है । वर्तमान वित्ती य वर्ष के लिए, एसजेवीएन के विद्युत स्टे्शनों ने पहले ही 8700 मिलियन यूनिट की कुल डिजाइन एनर्जी की तुलना में दस माह के दौरान 8612 मिलियन यूनिट का विद्युत उत्पादन कर लिया है उन्होंने ने सभी एसजेवीएनाईट्स के प्रयासों की सराहना की। ये उपलब्धियां हमारे कर्मचारियों की तकनीकी विशेषज्ञता और हमारी प्रचालनगत ईकाईयों द्वारा अपनाई गई सर्वोतष्टक प्रचालन एवं रखरखाव प्रथाआें का प्रमाण है । वैश्विक महामारी के प्रभावों के बावजूद , हमारे विद्युत स्टेहशनों ने चुनौतियों का सामना किया है और असाधारण रूप से अच्छा प्रदर्शन किया है ।
नंद लाल शर्मा ने कहा कि दूरदर्शी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गतिशील नेतृत्व में और केन्द्रीय विद्युत मंत्री आर$के$ सिंह के निरन्तर मार्गदर्शन से एसजेवीएन ऊंची उड़ान भर रहा है। उनका कहना है कि वर्तमान में एसजेवीएन के पास 16000 मेगावाट से अधिक का पोर्टफोलियो है, जिसमें 2016.50 मेगावाट की स्थापित क्षमता है और शेष विकास के विभिन्नम चरणों में है । अब कंपनी वर्ष 2023 तक 5000 मेगावाट, 2030 तक 25000 मेगावाट और वर्ष 2040 तक 50,000 मेगवाट की स्थापित क्षमता हासिल करेगा।


| All Rights Reserved | Website By :