Sunday, April 12, 2026

केंद्रीय बजट में पहाड़ी राज्यों की घोर उपेक्षा की गई: प्रतिभा सिंह

 हिमाचल आजकल

शिमला। सासंद प्रतिभा सिंह ने संसद में पेश किए गए केंद्रीय बजट पर घोर निराशा प्रकट करते हुए इसे पूरी तरह दिशाहीन बताया है। उन्होंने कहा है कि बजट में ऐसा कोई भी प्रस्ताव नही है जिससे आम व मध्यम वर्ग के लोगों को बढ़ती महंगाई से कोई राहत मिल सकें।

उनका कहना है कि  बजट में हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्यों की घोर उपेक्षा की गई है।  उन्हें उम्मीद थी कि प्रदेश में रेलवे विस्तार के लिए कोई ठोस बजट आवंटित किया जाता पर एेसा कुछ नही हुआ है।मंडी में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माण का भी इस बजट में कोई उल्लेख नही है। प्रतिभा सिंह ने कहा है इस बजट से देश मे बेरोजगारी के साथ साथ महंगाई बढ़ेगी। उन्होंने बजट को महज आंकड़ों का एक दस्तावेज बताया है जो कभी भी लक्षित विकास दर को हासिल नहीं कर पाएगा। उधर, कांग्रेस के युवा विधायक विक्रमादित्य सिंह ने केंद्रीय बजट को युवा विरोधी बताते हुए इसे अंधेरे में तीर मारने की संज्ञा दी है। उन्होंने कहा है कि बजट में बेरोजगारी दूर करने के कोई सार्थक उपाय नजर नहीं आए है और युवाआें के लिये कोई भी  एेसी योजना का उल्लेख नहीं है जिससे देश मे रोजगार के अवसर बढ़ सकें।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles