Thursday, February 26, 2026

एसजेवीएन ने कारपोरेट मुख्यालय, शिमला में रक्तदान शिविर का आयोजन किया

हिमाचल आजकल

शिमला। एसजेवीएन ने आज शिमला स्थित अपने कारपोरेट मुख्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर का उद्घाटन अजय कुमार शर्मा, निदेशक (कार्मिक), एसजेवीएन ने किया। इस अवसर पर चन्द्र शेखर यादव, कार्यकारी निदेशक (मानव संसाधन), एस. मारासामी, कार्यकारी निदेशक (सिविल) और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति रहे। इस शिविर में 204 व्यक्तियों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया, जिससे शिमला स्थित कर्पोरेट मुख्यालय में रक्तदान का एक नया कीर्तिमान स्थापित हुआ।
अजय कुमार शर्मा ने एसजेवीएनाइट्स की उत्साहपूर्ण भागीदारी की सराहना की। उन्होंने कहा कि रक्तदान मानवता के सबसे पुनीत कार्यों में से एक है और मैं एसजेवीएन परिवार की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। इस प्रकार की पहलें समाज की उन्घ्रति के लिए हमारे प्रतिबद्घता को दर्शाती है। इस अवसर पर अजय कुमार शर्मा ने भी स्वैच्छिक रक्तदान को प्रोत्साहित करने के लिए रक्तदान किया।

इस रक्तदान शिविर का आयोजन इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी), शिमला के आईएच एंड ब्लड ट्रांसफ्यूजन विभाग के सहयोग से किया गया। आईजीएमसी शिमला की टीम के साथ डॉ साहिल शर्मा, चिकित्सा अधिकारी शिविर में उपस्थित रहे। इस शिविर में कार्मिकों, उनके परिजनों, सतलुज लेडीज क्लब शिमला के सदस्यों और संविदारत कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles