Friday, February 27, 2026

नवोदय विद्यालय ठियोग के छात्रों ने विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात की

हिमाचल आजकल
शिमला। नवोदय विद्यालय ठियोग के 76 बच्चों ने शुक्रवार को विधानसभा कर कार्यवाही को देखा। इससे प हले छात्रों उने विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से मुलाकात की। इस अवसर पर नवोदय विद्यालय ठियोग के अध्यक्ष व जिलाधीश शिमला अनुपम कश्यप ,स्कूल की प्रधानाचार्य संगीता शौनिक और पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी भी मौजूद थे।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि हमारी संसदीय प्रणाली संघीय ढांचे पर आधारित है। इसमें राज्य और संघ शामिल हैं। इस अवसर पर छात्रों ने विधानसभा अध्यक्ष से कई प्रश्न भी पूछे जिसका उन्होने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि छात्र व छात्राएं के अलावा युवा वर्ग सदन की कार्यवाही देखने के लिए आकर्षित हो रहे हैं। यह लोकतान्त्रिक प्रणाली की मजबूती के लिए काफी अहम है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles