Saturday, April 11, 2026

मुख्यमंत्री ने चिकित्सा महाविद्यालय हमीरपुर के पैथोलॉजी विभाग में 84. 20 लाख की लागत से स्थापित हिस्टोपैथोलॉजी प्रयोगशाला का लोकार्पण किया

हिमाचल आजकल

शिमला। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बधवार को डॉ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय हमीरपुर के पैथोलॉजी विभाग में 84.20 लाख रुपए की लागत से स्थापित हिस्टोपैथोलॉजी प्रयोगशाला का लोकार्पण किया। उन्होंने बॉयो-केमिस्ट्री विभाग में 15 लाख रुपए की लागत से स्थापित ऑटोमेटिड बॉयो-केमिस्ट्री एनालाइजर का लोकार्पण भी किया। इस सुविधा से एक घंटे में 360 फोटोमेट्रिक जांच और कोविड-19 मरीजों के बॉयो-केमिस्ट्री टेस्ट भी किए जा सकेंगे।

 उन्होंने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के राष्ट्रीय  दृष्टिहीनता नियंत्रण कार्यक्रम के तहत चिकित्सा महाविद्यालय के नेत्र विज्ञान विभाग में नेत्रदान केंद्र का शुभारम्भ भी किया। उन्होंने कुपोषित बच्चों के उपचार और पुनर्वास के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत चिकित्सा महाविद्यालय में पोषण पुनर्वास केंद्र का लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री ने निष्पादन एजेंसियों को इस परियोजना को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह परियोजना को इस वर्ष अगस्त माह तक पूर्ण होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल में करीब 250 बिस्तर और सात ऑपरेशन थियेटर होंगे। उन्होंने इस परियोजना के निर्माण कार्य में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। 

विधायक कमलेश कुमारी और नरेंद्र ठाकुर, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल, कौशल विकास निगम के राज्य संयोजक नवीन शर्मा, जिला परिषद की अध्यक्षा बबली देवी, हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य संन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष राकेश कुमार बबली, भाजपा के मीडिया प्रभारी  विनोद कुमार, उपायुक्त देवश्वेता बनिक, पुलिस अधीक्षक आति शर्मा और अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles