Sunday, April 12, 2026

अब तक 1.90 लाख फार्म ब्लॉक जिला कांग्रेस कमेटी को दिए: दीपा दासमुंशी

हिमाचल आजकल

शिमला।  हिमाचल  कांग्रेस संगठनात्मक चुनाव प्रभारी व पूर्व सांसद  दीपा दास मुंशी ने कहा कि प्रदेश में सदस्यता अभियान तेजी से चल रहा है। अब तक 1 लाख 90 हजार सदस्यता फार्म ब्लॉक और जिला पदाधिकारियों को  दिए गए है। खराब मौसम के बाद भी पार्टी संगठन के पदाधिकारी सदस्यता अभियान को बेखूबी निभा रहे है। वे मंगलवार को शिमला में  पत्रकारों से बात कर रहे थी।

उनका कहना है कि संगठनात्मक चुनाव के लिए सदस्यता अभियान 31 मार्च तक चलना है। इस साल अक्टूबर महीने में संगठन के चुनाव होने है। ज्यादा से ज्याद  लोगों को पार्टी के साथ जोडऩें की योजना बनाई गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जल्दी डिजिटल सदस्ता अभियान श्याुरू करने जा रहे है। इसके लिए एक एक तैयार की गई है। बर्फबारी वाले इलाकों से लोगा इस एप के जरीए पार्टी के  सदस्यता बन सकते है। कांग्रेस चुनाव प्रभारी ने   कहा कि देश में बेरोजगारी बढ़ रही है। मंहगाई से लोग पेरशान है। केंद्र सरकार ने मंहगाई  पर लगाम लगाने के  लिए कोई कदम नहीं उठाए है

कांग्रेस ने लेागों को जोडऩे का काम किया

दीपा दास मुंशी ने  कहा कि कांग्रेस देश को जोडऩे का काम करती है। जनता कांग्रेस के साथ खड़ी है। कांग्रेस को टुकड़ा टुकड़ा गैंग  कहना गलत है। भाजपा के नेता काग्रेस पर आधारहीन ब्यानबाजी कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सदस्यता अभियान के मध्यम से लोगों को जोउऩे का  काम कर रही है। इसमें कांग्रेस को सफलता भी मिल रही है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles