Sunday, April 12, 2026

हेमंता बिस्वा सरमा के बयान के खिलाफ युवा कांग्रेस का प्रदर्शन

हिमाचल आजकल

शिमला। जिला युवा कांग्रेस शिमला शहरी के अध्यक्ष अंकुश कुमार गोनू के नेतृत्व में सोमवार को  जिलाधीश कार्यालय के बाहर असम के मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा सरमा  की पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी व पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ की गई टिप्पणी अनैतिक और आपतिजनक के विरोध में धरना प्रदर्शन किया गया।

इस मौके पर अध्यक्ष अंकुश कुमार गोनू ने कहा कि युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता जिलाधीश कार्यालय के बाहर एकत्रित होकर नारवाजी करते हुए उनको असम के मुख्यंमत्री पद से तुरंत हटाने की मांग की है। उन्होंने  कहा कि असम के मुख्यमंत्री को अपने इस बयान के लिए सार्वजनिक रूप से देश से माफी मांगनी चाहिए।  हेमंता बिस्वा सरमा को हिन्दू धर्म की संस्कृति व सभ्यता समझने की जरूरत है उनको हिंदुत्व का मार्ग छोडक़र हिंदू धर्म का मार्ग अपनाना चाहिए। उन्होने कहा कि भारत का हिंदू धर्म स्नेह, तज्ञता, बुद्विमान व धैर्यवान होना सिखाता हैं।

इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी शिमला शहरी के महासचिव राहुल नेगी, उपाध्यक्ष संदीप चौहान, पूर्व प्रदेश महासचिव एन$एस$यू$आई$ प्रतीक शर्मा, महासचिव सूर्ज, बब्लू, व राज सिद्घू, सचिव कैलाश, उपांशू, अनिरूद्व बिंदल व एनएसयूआई से रोनित, रोहित, सईम, आउश, हार्दिक, निशांत व अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles