Sunday, April 12, 2026

बजट सत्र में होगी प्रश्नों की बौछार, विधानसभा सचिवालय के पास पहुंचे 1069 प्रश्न

हिमाचल आजकल

शिमला। विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने कहा किउ विधानसभा बजट सत्र बुधवार से शुरू हो रहा है। बजट सत्र का पूरी तैयारी कर दी गई है। उनका कहना है कि बजट सत्र के लिए अभी तक 1069 प्रश्न पहुंचे है। इसमें तांराकित प्रश्नों की संख्या 722 है। जबकि अतांराकित प्रश्नों की संख्या 347 है। इसमें से अधिकतर प्रश्न नियमानुसार सरकार को आगामी कार्रवाई  के लिए प्रेषित कर दिया गया है।  इसके अलावा विधासभा सदस्यों से नियम-101 के तहत 6 सूचनायें  और नियम-130 के  तहत 5 सूचनाएं प्राप्त हुई है जिन्हें भी सरकार को आगामी कार्रवाई के लिए प्रेषित कर दिया गया है। वे मंगनवार को शिमला में पत्रकारों से बात कर रह थे।

 उन्होंने कहा कि बजट सत्र की कार्यवाही शुरूआत राज्यपाल  राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर के अभिभाषण के साथ शुरू होगी।  इस सत्र में कुल16 बैठकें होंगी। 24 फरवरी  को सदन में शोकोद्गार पेश किए जाएगे जबकि 26 फरवरी और 5 मार्च को शनिवार के दिन भी सत्र का आयोजन किया जाएगा।  मुख्यमंत्री  जयराम ठाकुर 4 मार्च को वित्तीय वर्ष 2022-2023 का  बजट पेश करेंंगे।  विपिन परमारन ने कहा कि विधानसभा सचिवालय में प्रवेश पाने वाले हर व्यक्ति की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। वधानसभा सचिवालय के भवनों और  परिसर को सैनिटाईज किया जाएगा ताकि किसी भी तरह के संक्रमण से बचा जा सके।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles