Sunday, April 12, 2026

माईक्रो डोनेशन में शिमला जिला निभा रहा अग्रणी भूमिका : राकेश बबली

हिमाचल आजकल

शिमला। भाजपा की ओर से चलाए जा रहे माईक्रो डोनेशन अभियान में भाजपा जिला किसान मोर्चा अग्रणी भूमिका निभा रहा है। यह बात किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश बबली ने कही। वे मंगलवार को भाजपा किसान मोर्चा की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में प्रदेश के संगठनात्मक विषयों पर भी चर्चा की गई।
राकेश बबली ने कार्यकर्ताओं से आगामी नगर निगम और विधानसभा चुनाव के लिए भी तैयार रहने को कहा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के मिशन रिपीट को सभी कार्यकर्ता को एकजुट होकर लोगों के बीच जाने का आह्वान भी किया। इसके लिए आगामी रूपरेखा भी तैयार की गई।
बैठक में किसान मोर्चा के महामंत्री संजीव देष्टा ने संगठनात्मक विषयों की जानकारी दी। साथ ही अभी तक किए गए कार्यों का वृत भी पेश किया गया।
भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजीव चौहान पिंकू ने संगठन को और मजबूत करने के लिए पूनम जिंटा को सोशल मीडिया का सह प्रभारी नियुक्त किया है। यह जिम्मेदारी तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
बैठक में जिला शिमला के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles