हिमाचल आजकल
शिमला। एसजेवीएन ने कारपोरेट मुख्यालय, शिमला में कर्मचारियों के लिए भारत के लोकप्रिय प्रेरणात्मंक वार्ताकार सोनू शर्मा के माध्यम से एक वार्ता का आयोजन किया। यह वार्ता एसजेवीएन के दूरदर्शी अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक नंद लाल शर्मा के दिशा-निर्देशों में कर्मचारियों को उच्च लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित और सक्रिय करने के लिए आयोजित की जा रही विभिन्न गतिविधियों में एक है। इन आयोजनों का उद्देश्य एसजेवीएन को वर्ष 2040 तक 50000 मेगावाट की कंपनी बनाने के अपग्रेडेड साझा विजन को प्राप्त करके राष्ट्र निर्माण के कार्य में एसजेवीनाइट्स को प्रेरित करना है। इस वार्ता का सीधा प्रसारण भारत और विदेश के विभिन्न स्थानों यथा हिमाचल प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, नेपाल तथा भूटान में कार्यरत सभी एसजेवीएन कर्मचारियों के लिए किया गया। इस समारोह में नंद लाल शर्मा अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक तथा श्रीमती गीता कपूर, निदेशक (कार्मिक) की गरिमामयी उपस्थिति सहित एसजेवीएन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
प्रेरणात्मपक वार्ताकार व लाइफ ट्रेनर सोनू शर्मा ने व्यक्तिगत और संगठनात्मक उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए एसजेवीएन कर्मचारियों के साथ प्रेरणादायक संवाद सत्र संचालित किया। अपने प्रेरणात्म्क व्याख्यान में श्री सोनू शर्मा ने आत्म-उत्ष्टता प्राप्त करने के लिए विश्वास प्रणाली, आत्म-प्रेरणा, समर्पण और कार्य-जीवन संतुलन बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया।
इस अवसर पर बोलते हुए नंद लाल शर्मा ने कहा कि वर्तमान दुनिया विचारों से संचालित हो रही है तथा केवल प्रेरित और रचनात्मक व्यदक्तित्वल ही इस प्रतिस्पर्धी माहौल में अपने अस्तित्वत को बचा पाएंगे। उन्होंने वर्ष 1990 के दशक से एसजेवीएन की विकास गाथा को याद किया, जिसमें लगभग 3000 कर्मचारियों के साथ 1500 मेगावाट का पोर्टफोलियो था, जो कि वर्तमान में लगभग 1400 कर्मचारियों के साथ बढक़र 16800 मेगावाट हो गया है।


| All Rights Reserved | Website By :