हिमाचल आजकल
शिमला। वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए 5000 करोड़ रुपए के महत्वाकांक्षी पूंजीगत व्यय उपयोग (कैपेक्सष) लक्ष्य को एसजेवीएन ने एक माह पूर्व ही हासिल कर लिया है। एसजेवीएन के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक नंद लाल शर्मा ने कहा कि 5007.89 करोड़ रुपए का कैपेक्सु हासिल कर एसजेवीएन ने वर्तमान वित्तीय वर्ष के लिए 5000 करोड़ रुपए के लक्षित कैपेक्स के 100.16 प्रतिशत को पार कर लिया है।
उन्होंने कहा कि र्तमान वित्तीय वर्ष के 11 माह में 100 प्रतिशत से अधिक कैपेक्स उपयोग दर्ज करके, एसजेवीएन ने सर्वोत्कष्टि निष्पावदनकर्ता विद्युत क्षेत्र सीपीएसयू होने की प्रतिष्ठार को बनाए रखा है। कार्य की वर्तमान गति पर, चालू वित्तीय वर्ष के दौरान 5500 करोड़ रुपए के कैपेक्स् तक पहुंचने की संभावना है, जो कि लक्ष्य से 10 प्रतिशत अधिक रहेगा। वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए एसजेवीएन ने 8000 करोड़ रुपए के कैपेक्स उपयोग का लक्ष्य रखा है और विकास के तहत कई परियोजनाओं के साथ, कंपनी इस लक्ष्य को भी पूरा करने के लिए तैयार है। नंद लाल शर्मा ने अवगत कराया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्वर और केंद्रीय विद्युत मंत्री आर$ के$ सिंह के मार्गदर्शन से एसजेवीएन ने इस लक्ष्य् को हासिल किया है। भारत सरकार तथा विद्युत मंत्रालय द्वारा कंपनी को यह कैपेक्से लक्ष्य$ देश को महामारी के कारण उत्पन्न मंदी से उबारने और आर्थिक गतिविधियों को प्रोत्सााहित करने के लिए निर्धारित किए गए है।


| All Rights Reserved | Website By :