विधानसभा के बाहर पहुंचे प्रदर्शनकारी, पुलिस के साथ हुई झड़प
हिमाचल आजकल
शिमला। हिमाचल के कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन को बहाल करने के लिए शिमला में हुंकार भरी है वीरवार को प्रदेश्याभर से हजारों के तादद में कर्मचारी विधानसभा के बाहर पहुंचे। से कर्मचारी विधानसभा परिसर के बाहर बड़ी संख्या में धरना-प्रदर्शन कर रहे है। प्रदर्शनकारियों की भारी भीड़ को देखते हुए विधानसभा परिसर की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। विधानसभा परिसर के बाहर बेरिकेड लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोका जा रहा है। प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने पानी की बौछार भी की है। हालात उस समय बिगड़े जब प्रदर्शनकारियों ने 103 टनल के पास शिमला-कालका हाईवे पर जाम लगा दिया। दोपहर करीब एक बजे प्रदर्शनकारियों का हुजूम हाईवे के बीचों-बीच आकर नारेबाजी करने लगा। हाईवे पर जाम लगने से वाहनों की रफ्तार थम गई और दोनों आेर वाहनों की लंबी कतारें लगी रही।

कर्मचारियों के सडक़ों पर डेरा डालने से पुलिस प्रशासन ने बाईपास से विक्टरी टनल की सडक़ को आवाजाही के लिए बंद कर दिया। वाहनों को खलीनी-टूटीकंडी बाईपास के वैकल्पिक सडक़ से भेजा जा रहा है। कर्मचारियों के प्रदर्शन से राजधानी जाम हो गई और लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। खासकर स्कूली बच्चो को दिन भर परेशानी से जूझना पड़ा। ट्रैफिक जाम होने के कारण अभिभावक खासे चिंतित हुए। टैक्सी वह बस चालकों को फोन कर ट्रैफिक खुल की जानकारी लेते रहे। अभी भी जाने तक विधानसभा परिसर के बाहर और 103 टनल के पास प्रदर्शनकारी डटे हुए हैं।


| All Rights Reserved | Website By :