हिमाचल आजकल
शिमला। प्रदेश युवा कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन शिमला में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी ने की। इस बैठक में भारतीय युवा कांग्रेस के महासचिव व प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रभारी अमरप्रीत लाली व हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक विक्रमादित्य सिंह ने विशेष तौर पर शिरक्त की।
इस बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों, सभी जिला व ब्लॉक अध्यक्षों, प्रदेश मीडिया विभाग, लीगल सैल व सोशल मीडिया के पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में सभी जिला प्रभारियों द्वारा जिलों व ब्लॉक स्तर पर अभी तक किये कार्यों की विस्तृत रिर्पोट ली गई और 14 मार्च को विधानसभा के घेराव के वारे चर्चा की गई। प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी ने कहा कि 14 मार्च को हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस विधानसभा का घेराव करने जा रही है जिसमें सभी प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों, सभी जिला व ब्लॉक अध्यक्षों, प्रदेश मीडिया विभाग, लीगल सैल व सोशल मीडिया के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है कि ज्यादा से ज्यादा युवाआें को साथ लेकर आएं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से प्रदेश भाजपा की जनविरोधी नीतियों से प्रदेश का हर वर्ग परेशान है। समस्त प्रदेश की जनता मंहगाई की मार से त्रस्त है और प्रदेश सरकार मस्त है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी वर्ग अपने हकों की सुरक्षा के लिए सडक़ों पर संघर्ष कर रहा है उनकी सुनवाई तो दूर की बात है उनके संघर्ष को कुचलने के लिए लाठाचार्ज किया गया। प्रदेश में लगातार हो रहे धरना प्रदर्शन जयराम सरकार की विफलताआें को दर्शाता है। प्रदेश में कानून व्यवस्था शुन्य के समान है जिसमें नशे का कारोबार और बिना किसी रोकटोक के प्रदेश के हर कोने में चल रहा है। बॉक्स

नगर निगम चुनाव के लिए डट जाएं कार्यकर्ता: विक्रमादित्य सिंह
हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि आप सभी नौजवान साथी एकजुट होकर केंद्र व प्रदेश भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ डट जाएं। उन्होंने कहा कि अभी मई में शिमला नगर निगम के चुनाव होने जा रहे है और इस साल के अन्त में विधानसभा के चुनाव भी होने है। सभी युवा अभी से अपने-अपने चुनाव क्षेत्र में डट जाएं और भाजपा की जनविरोधी नीतियो के खिलाफ प्रचार करें।


| All Rights Reserved | Website By :