हिमाचल आजकल
शिमला। एसजेवीएन की निदेशक (कार्मिक)गीता कपूर ने वीरवार को एनएच-5 से कंपनी के कर्पोरेट मुख्यालय शिमला तक वैकल्पिक संपर्क मार्ग का भूमि पूजन किया। भूमि पूजन ए के सिंह निदेशक (वित्त) और एस पी बंसल निदेशक (सिविल) भी इस मौके पर उपस्थिति थे। इसके अलावा इस अवसर पर एसपटनायक कार्यकारी निदेशक (मानव संसाधन) अन्यन वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित उपस्थित थे।
इस अवसर पर एसजेवीएन के अध्यएक्ष एवं प्रबंध निदेशक, नंद लाल शर्मा ने बताया कि शक्ति सदन, कंपनी का कॉरपोरेट कार्यालय परिसर है, जो संगठन का मुख्य केंद्र है और लगभग 40 बीघा भूमि पर स्थित है। काॉरपोरेट मुख्यालय को हरित भवन अवधारणा के साथ अत्याधुनिक तकनीकों से इसका डिजाइन और निर्माण किया गया है। उन्होंने अवगत करवाया कि इस स्वचालित कार्यालय परिसर में 100 किलोवाट सौर ऊर्जा प्रणाली और 40 किलोवाट सोलर वॉटर हीटिंग प्रणाली के अलावा वर्षा जल संचयन प्रणाली भी शामिल है।
नन्द लाल शर्मा ने बताया कि निगम मुख्यालय भवन के परिसर में 300 से अधिक वाहनों की पार्किंग सुविधा के साथ एक गेस्ट हाउस ब्लॉक और एक अडिटोरियम ब्लॅक भी बनाया जा रहा है। एनएच-5 से कॉरपोरेट कार्यालय परिसर तक करीब 125 मीटर के इस वैकल्पिक संपर्क मार्ग का निर्माण करीब 2$5 करोड़ रूपए की अनुमानित लागत पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्ण रूप से विकसित कॉरपोरेट कार्यालय परिसर एसजेवीएन को सिनर्जी इफेक्ट्स का लाभ उठाने और वर्ष 2023 तक 5000 मेगावाट, वर्ष 2030 तक 25000 मेगावाट और वर्ष 2040 तक 50000 मेगावाट की स्थापित क्षमता के अपने संशोधित साझा विजन को प्राप्त करने में सक्षम बनाएगा।


| All Rights Reserved | Website By :