Sunday, April 12, 2026

7 से 13 मार्च तक श्रम कानून वैधानिक अनुपालन सप्ताह का आयोजन

हिमाचल आजकल

शिमला,  श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार आजादी का अमृत महोत्साव के दौरान 7 से 13 मार्च तक श्रम कानून वैधानिक अनुपालन सप्ता्ह का आयोजन कर रहा है । इस सप्तारह के दौरान मंत्रालय श्रमिकों का उनके अधिकारों से अवगत करवाने के लिए विभिन्न संवाद सत्रों का आयोजन कर रहा है ।

इस श्रृंखला में आज एसजेवीएन कॉरपोरेट कार्यालय में महेश पंवार श्रम प्रवर्तन अधिकारी शिमला एसजेवीएन के कर्मचारियों से संबंधित पदाधिकारियों के लिए एक संवाद सत्र का आयोजन किया गया । इस अवसर पर एसपटनायक कार्यकारी निदेशक (मानव संसाधन) व शैलेन्द्र सिंह महाप्रबंधक(मानव संसाधन) एसजेवीएन के कॉरपोरेट कार्यालय और विभिन्न परियोजनाआे से आए अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों सहित उपस्थित थे।

भारत अपने आजादी के 75 वर्षों के उपलक्ष्य  में वर्ष भर चलने वाले आजादी के महोत्सहव में इस तरह के विभिन्नी कार्यक्रमो का आयोजन कर रहा है। एसजेवीएन ने  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के 2030 तक गैर-जीवाश्म ईंधन स्रोतों से 500 गीगावाट स्थापित क्षमता प्राप्त करने की प्रतिबद्घता को पूरा करने के लिए नवीकरणीय ऊर्जा के दोहन की तीव्र गति से यात्रा शुरू  की है।  नंद लाल शर्मा, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक के गतिशील नेतृत्व में एसजेवीएन ने बीते दो वर्षों में कई नई परियोजनाएं हासिल की हैं, और अभी भी कई परियोजनाएं पाइपलाइन में है। एसजेवीएन प्रबंधन ने अपने साझा विजन लक्ष्यों को वर्ष 2023 तक 5000 मेगावाट, 2030 तक 25000 मेगावाट तथा वर्ष 2040 तक 50000 मेगावाट तक संशोधित और अपग्रेड किया है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles