डॉक्टर सिकंदर साधारण और गरीब परिवार से अपने संघर्ष के पहुंचे राज्यसभा : जयराम
हिमाचल आजकल
शिमला, भाजपा राज्यसभा उम्मीदवार डॉक्टर सिकंदर कुमार ने विधानसभा में अपना नामांकन पत्र भरा, इस अवसर पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार, उपाध्यक्ष हंस राज, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप विशेष रूप से उपस्थित रहे। डॉक्टर सिकंदर कुमार विधान सभा प्रातः 10:20 पर पहुंचे जहां उनका स्वागत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप द्वारा किया गया, उसके बाद डॉक्टर सिकंदर विधान सभा अध्यक्ष विपिन परमार से उनके कक्ष में मिले, जिसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का स्वागत किया। नामांकन प्रातः 11:05 बजे भरा गया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा को राज्यसभा के चुनाव को लेकर सीट को भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है इसी कड़ी में डॉक्टर सिकंदर कुमार ने नामांकन भर दिया है। उन्होंने केंद्र नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का इस चयन के लिए आभार व्यक्त किया।मुख्यमंत्री ने कहा की डॉक्टर सिकंदर कुमार एक साधारण एवं गरीब परिवार से है और अपने संघर्ष से वो इस मुकाम पर पहुंचे है। सिकंदर कुमार अनुसूचित जाति वर्ग से है और उन्होंने इस वर्ग के लिए बहुत काम किया है, वो पूर्व में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके है।मुख्यमंत्री ने सिकंदर को इस उपब्धिक के लिए सुभकामनाएं दी और डॉक्टर सिकंदर सगठन को मजबूत करेगे एसी कामना की।मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा की सिकंदर कुमार ने राज्यसभा टिकट नहीं मांगी थी अपितु पार्टी ने खुद उनका चयन किया।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने भी डॉक्टर सिकंदर कुमार को इस अवसर पर शुभकामनाएं दी।


| All Rights Reserved | Website By :