Sunday, April 12, 2026

कर्मचारियों की मांगो को दबाने का प्रयास कर रहे मुख्यमंत्री : नरेश चौहान

हिमाचल आजकल

शिमला। प्रदेश कांग्रेस ने  जयराम सरकार के चार साल  से अधिक के कार्यकाल को असफल और  निराशाजनक करारा उिया है।  बीते एक साल से छठे  वेतन आयोग की सिफारिशों पर  कर्मचारियों की वेतन विसंगतियों को दूर करने में भी प्रदेश सरकार पूरी तरह असफल रही है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहें है और मुख्यमंत्री एक तानाशाह के तौर पर उसे दबाने का असफल प्रयास कर रहें है। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता नरेश चौहान ने सोमवार को  मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि जयराम सरकार कर्मचारियों के साथ बदले की भावना से काम कर रही है। 10 कर्मचारी नेताआें के दूर दराज के इलाको में तबादले कर उन्हें प्रताडि़त करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।उन्होंने सरकार पर कर्मचारियों के तबादले रद्द  करने और उनके साथ सौहार्द बातचीत करने को कहा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहली बार एेसी स्थिति पैदा हुई है जहां इतने बड़े स्तर पर कर्मचारियों का हर वर्ग आंदोलनरत है। कांग्रेस सरकार के उन कर्मचारियों के साथ खड़ी है। नरेश चौहान ने शिमला शहर में पेयजल समस्या पर भी चिंता प्रकट करते हुए कहा कि अभी मार्च में पेयजल संकट हो गया है और जब अप्रैल मई में गर्मी का प्रकोप बढेग़ा तो क्या हाल होगा। उनका कहना है कि भाजपा सरकार पर शिमला शहर को 24 घंटे पेयजल उपलब्ध करवाने के दावे को पूरी तरह झूठा बताते हुए कहा कि स्मार्ट सीटी के नाम पर करोड़ों खर्च कर सरकार यहां लोगों को मूलभूत सुविधाएं देने में भी असफल साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि शिमला शहर के साथ लगते इलाके चम्याना,मल्याणा,भटाकूफर, कमला नगर,में चार पांच दिनों के बाद पेयजल आपूर्ति की जा रही है,जबकि शहर में तीन दिन बाद पेयजल आपूर्ति की जा रही है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles