हिमाचल आजकल
शिमला,7 नवंबर हिमाचल कांग्रेस 19 नवंबर से सदस्यता अभियान शुरू करने जा रही है। देशभर में यह अभियान एक नवंबर से शुरू हो चुका है। प्रदेश में पार्टी के वरिष्ठ नेता जीएस बाली के निधन के बाद इस कार्यक्रम को आगे टाला गया था। उनका निधन इस कार्यक्रम से दो दिन पहले हुआ था और पार्टी ने इसे देखते हुए अपने सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए थे।
प्रदेश कांग्रेस अब कांग्रेस 19 नवंबर से राज्य में सदस्यता अभियान शुरू करने जा रहा है। 19 नवंबर पूर्व प्रधानमंत्री स्व इंदिरा गांधी की जयंती का दिन है और उस दिन पार्टी शिमला से इस अभियान को शुरू करने की रणनीति बना रही है। उस दिन एक कार्यक्रम कर इसका आगाज किया जाएगा और फिर राज्यभर में यह अभियान चलेगा। कांग्रेस का प्रयास अधिक से अधिक लोगों को पार्टी
से जोडऩे की रहेगी। अहम बात यह है कि अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले हो रहे इस अभियान को पार्टी जोर-शोर से पूरा करने जा रही है। इसके जरिए कांग्रेस ने अधिक से अधिक लोगों तक अपनी पहुंचने की रणनीति बनाई है।
इसके लिए विधायकों, पूर्व विधायकों के अलावा संगठन के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। ताकि विधानसभा चुनाव से पहले ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाए जा सके। हाल ही में मंडी संसदीय सीट और तीन विधानसभा सीटों के उपचुनाव में मिली जीत से कांग्रेस कार्यकर्ता जोश से लबरेज है।
कांग्रेस जीत के इस माहौल को आगे बनाए रखना चाहती है।
ज्यादा से ज्यादा युवाओं को पार्टी से जोड़ेंगे- राठौर
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि पार्टी का सदस्यता अभियान इसी माह शुरू होगा। पार्टी इसे 19 नवंबर से शुरू करने पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि 19 नवंबर को स्व$ इंदिरा गांधी की जयंती भी है और उसी दिन से इसे शुरू किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पार्टी की कोशिश इस बार अधिक से अधिक लोगों को पार्टी के साथ जोडऩे की रहेगी और युवा वर्ग को इसमें खास स्थान मिलेगा।


| All Rights Reserved | Website By :