Sunday, January 11, 2026

रोहित ठाकुर, संजय अवस्थी व भवानी सिंह पठानिया ने ली शपथ

रोहित ठाकुर, संजय अवस्थी व भवानी सिंह पठानिया ने ली शपथ

हिमाचल आजकल

शिमला, 8 नवंबर हिमाचल  के नवनिर्वाचित  विधायक ने सोमवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली है।  प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष विपिन परमार ने अपने चैंबर में सादे समारोह में नवनिर्वाचित विधायकों को पद एवं गोपनीयता की शपथ  दिलाई। उपचुनाव में तीनों विधायक कांग्रेस  के जीते थे।  अब विधानसभा में कांग्रेस के विधायकों की संख्या 22 हो गई है।

उप चुनाव में जुब्बल नावर कोटखाई से कांग्रेस के रोहित ठाकुर ने  चुनाव जीते है । वे तीसरी बार विधायक बने है। जबकि अर्की में कांग्रेस  के ही संजय अवस्थी चुनाव जीते है। वहीं फतेहपुर से कांग्रेस के  भवानी सिंह पठानिया चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे है।  सोमवार को इन तीन विधायकों को विधानसभा अध्यक्ष ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। प्रदेश विधानसभा सभा में भाजपा का एक विधायक कम  हुआ है। भाजपा विधायकों की संख्या अब 43 रह गए है।  उधर कांग्रेस  विधायक की संख्या बढक़र  22 हो गई है। इसके अलावा एक विधायक माकपा और  2 निर्दलीय विधायक हैं।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles