कांग्रेस नव निर्वाचित सांसद व विधायकों को करेगी सम्मानित – किमटा
हिमाचल आजकल
शिमला,10 नवंबर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए अभी से अपनी रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है। प्रदेश में हुए चार उप चुनाव परिणामों से उत्साहित कांग्रेस अपने रोडमैप को अंतिम रूप देने में जुट गई है। इसकी रूपरेखा 19 नवंबर को प्रदेश कांग्रेस कार्यलय राजीव भवन में होने वाली के एक अहम बैठक में तैयार कर इसे अंतिम रूप दिया जाएगा।
प्रदेश कांग्रेस संगठन महासचिव रजनीश किमटा ने कहा कि अगले साल होने वाले प्रदेश विधानसभा चुनावों में कांग्रेस इन उप चुनावों की तरह शानदार जीत हासिल करेगी और प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ जन आकांक्षाआ को पूरा करने वाली लोकप्रिय कांग्रेस की सरकार बनेगी।
उन्होंने कहा कि 19 नवंबर से देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्व इंदिरा गांधी की जयंती पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अपना सदस्यता अभियान शुरू करने जा रही है। इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान कांग्रेस के सभी विधायक, कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी,कार्यसमिति के सभी सदस्य,जिला अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, सभी अग्रणी संगठनों के प्रमुख,विभागों के प्रमुख उपस्थित रहेंगे।
किमटा ने बताया कि हाल ही में मंडी संसदीय क्षेत्र से नव निर्वाचित सासंद प्रतिभा सिंह,जुबल्ल कोटखाई से चुनाव जीते कांग्रेस विधायक रोहित ठाकुर,अर्की से संजय अवस्थी व फतेहपुर से चुनाव जीते भवानी सिंह को उनकी शानदार जीत पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा।


| All Rights Reserved | Website By :