Monday, January 12, 2026

हिमाचल में बर्फबारी से पर्यटन उद्योग को पंख लगने की उम्मीद

हिमाचल आजकल

शिमला l हिमाचल में इस बार जल्दी बर्फबारी की संभावना से पर्यटन उद्योग को भी पंख लगने के उम्मीद जगी। दिसंबर महीने के लिए पर्यटन विकास निगम के पासएडवांस बुकिंग आनी शुरू हो गई है। क्रिसमस व  नव  वर्ष की पूर्व संध्यापर भारी संख्या में सैलानी  हिमाचल के पर्यटन स्थलों की ओर रूख करते है।इस दौरान पर्यटन विकास निगम के होटलों में सभी रियायतें बंद हो जाएगी।पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों को  अब बर्फबारी पर नजरें टिकी है। शिमला व मनाली के आसपास क्षेत्रों में दियंबर महीने में बर्फबारी के आसार ज्यादारहते है। इसको देखते हुए पर्यटन विकास निगम  के अलावा प्रदेश के कई बड़ेनिजी होटलों में एडवांस बुकिंग चल रही है। वहीं मैदानी इलाकों  से भारीसंख्या में पर्यटक बर्फ देखने  हिमाचल आते है। खासकर क्रिसमस और  न्यूईयर मनानेके लिए सैलानियों की पहली पसंद शिमला और मनाली  होती है। इनदोनों पर्यटन स्थलों के होटलों के लिए पहले ही एंडवांस बुकिंग हो जातीहै। उधर, प्रदेश पर्यटन विकास निगम के होटलों  में वीकएंड पर 70 फीसदी तकऑक्सपेंसी पहुंच रही है। जबकि बाकी दिनों होटलों की ऑक्यपेंसी 45 फीसदीतक है। अभी पर्यटन विकास निगम अपने सभी होटलों में 30  फीसदी की छूट देरहा  है। जबकि दिसंबर महीने में पर्यटन कारोबार  के अच्छे चलने की उम्मीद की जा रही है।प्रदेश पर्यटन विकास निगम के महाप्रबंधक अश्नी सोनी का कहना है किपर्यटकों को आकर्षित करने के लिए दिसंबर में कुछ नए पैकेज तैयार किएजाएंगे। इसके अलावा अभी होटलों में मिल रही छूट की भी दोबारा  से समीक्षाकी जाएगी।  उनका कहना है कि पिछले कुछ समय से वीकएंड पर पर्यटकों कीसंख्या में इजाफा हो रहा है। अब बर्फबारी होने की भी   संभावना बनी हुईहै। बर्फबारी होने के बाद सैलानी हिमाचल की ओर रूख करेंगे। उन्होंने कहाकि क्रिसमस और न्यूईयर के लिए होटलों में एडवांस बुकिंग हो जाती है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles