Monday, January 12, 2026

कांग्रेस नेताओं की एकजुटता से जीते उप चुनाव- कुलदीप राठौर

हिमाचल आजकल

शिमला ।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा है कि प्रदेश के चार उप चुनावों में कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी व अन्य मुद्दों को उठाया था उन सब पर मतदाताआे ने अपनी मोहर लगा दी है।  हालांकि भाजपा इन मुद्दों से लोगों का ध्यान हटाने की पूरी कोशिश करती रही पर लोगों ने उसे पूरी तरह नकार दिया। उन्होंने कांग्रेस की एकजुटता और सगंठन की मजबूती से पार्टी ने इन चारों उप चुनावों में शानदार जीत हासिल की इसके लिए पार्टी के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता को बधाई दी  है। वे शुक्रवार को कांग्रेस शिमला में पत्रकारों से बात कर रहे थे।

उन्होंने  विधानसभा में नव निर्वाचित विधायकों के शपथ ग्रहण समारोह में सदन के नेता मुख्यमंत्री सहित भाजपा मंत्रियों की अनुपस्थिति पर हैरानी जताते हुए कहा कि यह लोकतंत्र में विधानसभा की उच्च परम्पराआे व मर्यादाआेका अपमान है। प्रदेश के इतिहास में पहली बार एेसा हुआ है जब सदन के नेता ने एेसे समारोह में भाग न लिया हो। उनका कहना है कि व  उप चुनाव परिणामों का असर दिखने लगा है।  चुनाव परिणाम के दो दिन बाद ही पेट्रोल व डीजल के दामों में  कमी हो गई।

राठौर ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर देश की ज्वलंत समस्याआें महंगाई व बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस प्रदेशभर में जन जागरण अभियान के तहत सभी जिलों में पदयात्रा कर लोगों से सीधे संवाद कर उन्हें जागृत करेगी। इस अभियान के तहत  अपने अपने जिलों के सभी कांग्रेस विधायक, पूर्व विधायकों के अलावा पार्टी  पदाधिकारी,  ब्लॉक अध्यक्ष व कार्यकर्ता शामिल  होंगे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles