कांग्रेस आलाकमान ने नेताओं को दिए विधानसभा चुनाव के लिए टिप्स
हिमाचल आजकल
शिमला। हिमाचल कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव पर फोकस करना शुरू कर दिया है। कांग्र्रेस आलाकमान ने प्रदेश कांग्रेस को विधानसभा चुनाव के लिए रोड मैप तैयार करने को कहा है। इकसे अलावा कांग्रेस के सभी नेताओं को एकजुटता के साथ चुनाव प्रचार में उतरने को भी निर्देश दिए है। वहीं प्रदेश कांग्रेस ने अब सभी विधानसभा चुनाव में बड़ी जनसभाएं करनी रणनीति बनाई है। हिमाचल कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की पिछले दिनों दिल्ली में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी व अन्य केंद्रीय नेताओं के साथ दिल्ली में अहम बैठक हुई थी। इस बैठक में प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर गहन मंथन किया गया। बैठक में प्रियंका गांधी व पी.चितंबरम विधानसभा चुनाव को लेकर रोड मैप तैयार करने का सुझाव दिया। विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की गतिविधियों की फीडबैक भी कांग्रेस आलाकमान को देने की बात कही है। इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, कांग्रेस प्रचार समिति
के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू और नेता प्रतिपक्ष मुकेश अगिनहोत्री ने
हिस्सा लिया था। बैठक में विधानसभा चुनाव के अलावा नगर निगम चुनाव के लिए जिताऊ उम्मीदावारों के चयन को लेकर भी चर्चा की गई। प्रदेश कांग्रेस के सभी नेताओं को विधानसभा चुनाव में एकजुटता के साथ उतरने को कहा गया है। कांग्रेस आलाकमान ने भी प्रदेश कांग्रेस के नेताओं की गतिविधियों पर नजर रखनी शुरू कर दी है।
उधर, प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष नरेश चौहान ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस
ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों शुरू कर दी है। दिल्ली में पार्टी केे
केंद्रीय नेताओं के साथ हुई बैठक में विधानसभा चुनाव को लेकर कई मुद्दों पर चर्चा की गई। उनका कहना है कि कांग्र्रेस की राष्ट्रीय महासचिव
प्रियंका गांधी ने विधानसभा चुनाव को लेकर कई सुझाव दिए है। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पुरे दमखम के साथ मैदान में उतरेगी। जल्द ही प्रदेशभर में बड़ी जनसभाएं करने की रणनीति तैयार की जा रही है।


| All Rights Reserved | Website By :