Sunday, April 12, 2026

हिमाचल भाजपा को झटका, खिमी राम शर्मा ने थामा कांग्रेस का दामन

हिमाचल आजकल शिमला। हिमाचल भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री खिमी राम शर्मा ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है।  मंगलवार को नई दिल्ली  में  प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजीव शुक्ला की मौजूद्गी में खिमी राम  कांग्रेस में शामिल हुए है।  खिमी राम वर्ष 1998 से 2003 व वर्ष 2003 से 2007 तक दो बार विधानक रहे है।  विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा  को यह एक  बड़ा झटका माना जा रहा है। खिमी राम को पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के करीबी मामने जाते है। खिमी राम ने बंजार विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। पंडित खीमी राम दो बार विधायक रहने के साथ साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं। वह धूमल सरकार में वन मंत्री रहे है। भाजपा ने वर्ष  2017 के विधानसभा चुनाव के खीमी राम  को टिकट नहीं दिया गया। तब से से वह पार्टी से नाराज चल रहे थे। वहीं बंजार विधानसभा क्षेत्र में खीमी राम शर्मा की अच्छी खासी पकड़  है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles