Sunday, April 12, 2026

कांग्रेस से जो जाना चाहता है वह समय पर चला जाए : सुक्खू

प्रदेश भाजपा के कई बड़े नेता कांग्रेस के संपर्क में

हिमाचल आजकल

शिमला। हिमचाल कांग्रेस प्रचार समिति के अध्यक्ष व पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि जो लोग भाजपा में जाना चाहते है वे समय रहते चले जाएं। भाजपा से जो कांग्रेस में शामिल होना चाहते है वह भाजपा का दरवाजा बंद करके कांग्रेस में आ जाए। उनका कहना है कि भाजपा कई बड़े नेता कांग्रेस आलाकमान, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष और मेरे संपर्क में है। आने वाले समय में प्रदेश भाजपा के अंदर बड़ी फूट होने वाली है। वे शनिवार को शिमला में पत्रकारों से बात करे रहे थे।

सुक्खू ने कहा कि अब करीब 90 दिनों रह गए है। आने वाले समय में भाजपा के कई और लोग कांग्रेस में शामिल होंगे। भाजपा के कई लोगा कांग्रेस के अलग अलग नेताओं के संपर्क में है। उन्होंने साफ कहा कि अगर कांग्रेस के नेता भी भाजपा में जाना चाहते है तो वे भी समय पर चले जाए। कांग्रेस को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। सुक्खू ने कहा कि भाजपा के भीतर आपसी लड़ाई चल रही है। पिछले दिनों  भाजपा के पूर्व अध्यक्ष खिमी राम शर्मा ने भी कांग्रेस का दामन थामा है। इसके बाद भाजपा के पार्ष भी कांग्रेस में शामिल हुए है। उन्होंने कहा कि  कांग्रेस सभी वर्गों की पार्टी है। कांग्रेस सभी हितों का ध्यान रखती  है।

आप के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष निक्का सिंह पटियाल व शीश पाल कांग्रेस में शामिल हुए

इस अवसर पर आम आदमी के हिमाचल के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष निक्का सिंह पटियाल व संगठन सचिव रहे शीश पाल सकलानी कांग्रेस में शामिल हुए  है। सक्खू ने इन दानों नेताओं को कांग्रेस का पटका पहना कर पार्टी में शामिल किया। निक्का सिंह पटियाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी की  कथनी और करनी में फर्क है। पार्टी में पुराने लोगों की अनदेखी की जा रही है। आम आदमी पार्टी में अब घुटन महसूस हो रही थी। उनका कहना था कि आम आदमी पार्टी में वर्ष 2017 से लेकर वर्ष 2021 तक उन्होंने बतौर अध्यक्ष  काम किया है।  कांग्रेस ने देश का बहुत कुछ दिया है।  अब आगे कांग्रेस के लिए काम करते रहेंगे।  

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles