Sunday, April 12, 2026

कांग्रेस एक डूबता जहाज : अविनाश खन्ना

हिमाचल आजकल

शिमला। भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि कांग्रेस एक डूबता जहाज है और इसमें शामिल होने वाले नेता भी जल्द ही डूबेंगे। दो कार्यकर्ताआें के कांग्रेस में शामिल होने से भाजपा कमजोर नहीं होगी। दोनों नेता काफी समय से पार्टी में निष्क्रिय थे। उन्होंने कहा कि भाजपा एक लोकतांत्रिक पार्टी है जहां एक छोटा कार्यकर्ता प्रदेश का अध्यक्ष, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री बन सकता है, लेकिन कांग्रेस केवल एक परिवार द्वारा शासित होती है। कांग्रेस में शामिल होने वाले लोगों को जल्द ही दोनों पार्टियों के बीच अंतर का एहसास हो जाएगा।  उन्होंने कहा कि कांग्रेस लंबे समय से अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष भी नहीं चुन सकी, एेसी पार्टी अनुशासनहीनता का पर्याय है। भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित राजनीतिक दल है और कांग्रेस एक परिवार आधारित राजनीतिक दल है। उन्होंने कहा कि  कांग्रेस में शामिल होने वाले लोगों को एक छोटी सी सलाह देना चाहूंगा कि राष्ट्रीय स्तर से लेकर बूथ स्तर तक के कोई भी भाजपा नेता कांग्रेस में शामिल हों वो कभी भी बड़े नेते नहीं बन सकते।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles