Sunday, April 12, 2026

कांग्रेस ने प्रकाश राणा व होशियार सिंह की सदस्यता रद्द करने को लेकर याचिका दायर की  

हिमाचल आजकल

शिमला। हिमाचल विधानसभा में जोगेंद्रनगर व देहरा के दोनों निर्दलीय विधायकों प्रकाश राणा व होशियार सिंह  के भाजपा में शामिल होने के विरोध में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्रिहोत्री की अध्यक्षता में वीरवार को विधानसभा सचिव के कार्यालय में कांग्रेस विधायक दल के सचिव नंद लाल की ओर से याचिका दायर की गई। याचिका में विधान सभा अध्यक्ष से दोनों विधायकों की सदस्यता रदद करने की मांग की गई।

 नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्रिहोत्री ने कहा है कि याचिका में दलबदल कानून के तहत इन दोनों निर्दलीय विधायकों प्रकाश राणा और होशियार सिंह की सदस्यता रदद करने की मांग की गई है।  दोनों विधायकों ने संशोधित दलबदल कानून का उल्लंघन किया है। आर्टिकल दो और तीन में स्पष्ट लिखा है कि कोई भी व्यक्ति अगर किसी राजनीतिक दल के खिलाफ चुनाव जीतता है तो वह निर्वाचित विधायक तब तक किसी भी राजनैतिक दल की सदस्यता नहीं ले सकता जब तक वह विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र नहीं दे देता।  मुकेश अग्रिहोत्री ने कहा कि प्रकाश राणा और होशियार सिंह राणा ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करके भारत के संविधान की अनुसूचि 10 के आर्टिकल 102 (2) 191 (2) की सेक्शन 2 और 3 दल बदल कानून का उल्लंघन किया है। उन्होंने कहा कि आर्टिकल 2 और 3 में इस का स्पष्ट उल्लेख है।  इस मौके पर कांग्रेस विधायक दल के सचिव नंद लाल, विधायक विनय कुमार, आशीष बुटेल, भवानी पठानिया, प्रदेश कांग्रे प्रवक्ता देवेन्द्र बुशैहरी, कांग्रेस लीगल सैल के कार्यकारी अध्यक्ष अधिवक्ता प्रणय प्रताप सिंह सहित पुनीत राजटा, विवके शर्मा व धनंजय सिंह उपस्थित थे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles