Sunday, August 2, 2026

देश व प्रदेश की फल मंडियों में पहुंची 5 लाख सेब की पेटियां

हर रोज मंडियों में पहुंच रही 50 हजार सेब की पेटियां

हिमाचल आजकल

शिमला। हिमाचल में सेब सीजन रफ्तार पकडऩे लगा है। देश व प्रदेश की फल मंडियों में सबे की आमद बढऩे लगी है। प्रदेश के कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सेब तुड़ान जोरों पर चल रहा है। अब तक विभिन्न फल मंडियों में  सेब की करीब 5 लाख पेटियां पहुंच चुकी है। देश व प्रदेश की विभिन्न मंडियों में बागवानों को सेब के ऊंचे दाम मिलने लगे है। अभी प्रदेश के कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सेब सीजन चल रहा है। जबकि अगस्त के पहले हफ्ते में   मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों का सेब मंडियों में पहुंचना शुरू हो जाएगा। अभी तक प्रदेश व अन्य बाहरी राज्यों की फल मंडियों में 5 लाख सेब की पेटियां पहुंच चुकी है। प्रदेश से प्रतिदिन मंडियों में तकरीब 50 हजार सेब की पेटियां पहुंच रही है। अगले कुछ दिनों में यह आंकड़ा बढ़ जाएगा।  जिला शिमला के कुमारसेन, कोटखाई, रामपुर, जुब्बल, रोहड़ू व चौपाल के कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों से सेब मंडियों में भेजा जा रहा है।  वहीं मंडी व कुल्लू जिला में सेब सीजन रफ्तार पकडऩे लगा है।  शरूआती दौर  में फल मंडियों में स्पर व अन्य अर्ली  विदेशी वैरायटी का सेब मंडियों में पहुंच रहा है। अर्ली वैरायटी के सेब के मंडियों में बागवानों को अच्छे दाम मिल रहे हे। मंडियों में सेब की एक पेटी के दाम 1500 से लेकर 3500 रूपए तक चल रहे है। इसके अलावा दिल्ली व पंचकुला फल मंडी में सेब के बागवानों को ऊंचे दाम मिल रहे है। प्रदेशबागवानी विभाग के वरिष्ठ विपणन अधिकारी ज्ञान वर्मा का कहना है किराज्यों से  मंडियों में जाने वाले सेब का पूरा  रिकार्ड रखा जा रहा है। सेब सीजन की रफ्तार भी बढऩे लगी है। उनका कहना है कि अभी  हर रोज करीब पचास हजार सेब की पेटियां मंडियों में पंहुच रही है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles