हिमाचल आजकल
शिमला। भाजपा प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन ने भाजपा मुख्यालय दीपकमल चक्कर शिमला में भाजपा सोशल मीडिया व आईटी विभाग की समीक्षा बैठक में शिरकत की बैठक में भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष पायल वैद्य भी मौजूद थीं। बैठक की अध्यक्षता सोशल मीडिया हेड पुनीत शर्मा और आईटी हेड अनिल डडवाल ने की। बैइक में संजय टंडन ने पार्टी से जुड़े सोशल मीडिया हैंडल की पहुंच बढ़ाने के टिप्स दिए ताकि बीजेपी जन जन तक पहुंच सके। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 7000 से अधिक बूथों पर व्हाट्स एप ग्रुप बनाए हैं और 7 लाख लोगों का डाटा बेस बनाया है जो सोशल मीडिया पर सक्रिय रहेंगे। सोशल मीडिया पर पार्टी के कामकाज में सुधार के लिए प्रभाव विश्लेषण किया जाएगा। भाजपा स्किप एंड मीट की रणनीति पर काम करेंगे। संजय टेंडन ने कहा कि प्रदेश का एक पदाधिकारी मंडल स्तर पर और जिले के पदाधिकारी बूथ स्तर पर बैठक करेंगे। पार्टी की प्रगति को देखने के लिए हर हफ्ते एक वर्चुअल बैठक की जाएगी।


| All Rights Reserved | Website By :