हिमाचल आजकल
शिमला। हिमाचल कांग्रेस ने भाजपा को एक बड़ा झटका दिया है। भाजपा नेता व पूर्व विधायक स्व. राकेश वर्मा की पत्नी इंदु वर्मा ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। शुक्रवार को दिल्ली में हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला की मौजूदगी में इंदु वर्मा कांग्रेस में शामिल हुई। स्व. राकेश वर्मा तीन बार ठियोग कुमारसेन विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे है। जबकि उनकी पत्नी इंदु वर्मा दो बार जिला परिषद सदस्य रही है। वे वर्तमान में भाजपा कार्यकारिणी की सदस्य है।


| All Rights Reserved | Website By :