जुब्बल में दिखा रोहित ठाकुर का जलवा
हिमाचल आजकल

शिमला। जुब्बल नावर कोटखाई विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार रोहित ठाकुर ने शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र भरा। इस दौरान उनके समर्थन में जन सैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान कांग्रेस ने जुब्बल बाजार में रोड शो भी किया। इसके बाद रोहित ठाकुर ने एक जनसभा को भी संबोधित भी किया। रोहित ठाकुर ने नामांकन पत्र भरने के मौके पर कोटखाई, नावर व जुब्बल क्षेत्र से लोगों की अच्छी खासी भीड़ जुट कर शक्ति प्रदर्शन किया। रोहित ठाकुर जुब्बल नावर कोटखाई विधानसभा क्षेत्र से तीन बार चुनाव जीत है।



| All Rights Reserved | Website By :