Saturday, April 11, 2026

नामांकन पत्र भरने के मौके पर भजापा सरकार पर बरसे रोहित ठाकुर

भाजपा का डबल इंजन फेल, प्रदेश में बनेगी कांग्रेस की सरकार : रोहित ठाकुर

हिमाचल आजकल

शिमला। उप चुनाव में डबल इंजन भाजपा सरकार को प्रदेश की जनता ने बुरी तरह से  परास्त कर दिया था। अब विधानसभा चुनाव-2022 में कांग्रेस की सरकार बनेगी। यह बात वीरवार को  जुब्बल नावर कोटखाई से कांग्रेस प्रत्याशी रोहित ठाकुर ने नामांकन के बाद जुब्बल में उमड़े जनसैलाब को संबोधित करते हुए कही।  डबल इंजन की भाजपा सरकार बीते  पांच वर्षो में हर मोर्चे पर विफल रही हैं। उनका कहना है कि बेरोजगारी दर 45 साल के सबसे उच्च स्तर पर पहुंच गई हैं और हिमाचल में हर तीसरा ग्रेजुएट बेरोजगार हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के पांच वर्ष के कार्यकाल में चुनिंदा विधानसभा क्षेत्रों में ही विकास और रोजगार मिला। रोहित ठाकुर ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार  ने 2022 तक किसानों-बागवानों की आय दोगुना करने की बात कही थी इसके विपरीत सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते बागवानी में लागत मूल्य दोगुना और आय आधे से भी कम रह गई हैं और आज भी बागवानों को एक दशक पुराने दाम मिल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि डबल इंजन भाजपा सरकार ने फफूंदनाशक-कीटनाशक पर 18: जीएसटी, बागवानों के लिए कांग्रेस सरकार के समय की दवाइयों पर मिलने वाले 50 प्रतिशत अनुदान राशि योजना को बन्द करना,सेब पैकिंग सामग्री पर 5 फीसदी से बढ़ाकर 18 फीसदी प्रतिशत जीएसटी लगा 35 से 40 फीसदी प्रतिशत की वृद्घि कर जनता के जख्मो पर नमक छिडक़ने जैसे अनेकों बागवान विरोधी कार्य किए । रोहित ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की सरकार सत्ता में आते ही पुरानी पेंशन को बहाल करेंगी। इस दौरान चकराता विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रीतम सिंह ने जन समूह को संबोधित करते हुए रोहित ठाकुर के पक्ष में वोट करने की अपील की।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles