Sunday, January 11, 2026

 मंडी में 31  अक्तूबर को चुनावी हुंकार भरेगी प्रियंका गांधी

हिमाचल भाजपा में परिवारवाद चरम पर : अलका लंबा

हिमाचल आजकल

शिमला।  हिमाचल विधानसभा  चुनाव के लिए बड़ी जनसभा का दौर  शुरू होने जा रहा है।   कांगे्रस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी हिमाचल के अलग -अलग जगहों पर  जनसभाएं करेगी।  प्रियंका गांधी 31 अक्तूबर हो मंडी में चुनावी सभा को संबोधित करने जा रही है। इसी दिन प्रियंका गांधी का कुल्लू  में  रोड शो करने का भी कार्यक्रम है।  यह जानकारी कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लंबा ने शनिवार को शिमला में पत्रकार वर्ता में दी।

उनका कहना था कि इस बार विधानसभा चुनाव में भाजपा  पूरी तरह अंतर्कलह से जूझ रही है। भाजपा प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद अधिकतर विधानसभा क्षेत्रों में बगावत के सुर मुखर हो रहें है इसके चलते पार्टी के पदाधिकारी अपने कार्यकर्ताआें के साथ पार्टी छोड़ रहें है।  उन्होंने  भाजपा की कथनी और करनी में भारी अंतर है। भाजपा के अंदर परिवारवाद चरम पर है।  विधानसभा चुनावों के लिए घोषित प्रत्याशियों की सूची में पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताआें को पूरी तरह नजरअंदाज किया गया है। उन्होंने कहा कि धर्मपुर में जल शक्ति मंत्री के घर टिकट को लेकर द्वंद चल रहा है,वही चंबा सदर में एक महिला कार्यकर्ता का टिकट काट कर विधायक की पत्नी को दिया गया जो कि एक कर्मठ महिला कार्यकर्ता का घोर अपमान है।

विकास किया होता तो नहीं बदलने पड़ते मंत्रियों के चुनाव क्षेत्र

अलका लांबा ने कहा कि भाजपा ने अगर बीते पांच सालों में विकास किया होता तो उन्हें आज अपने वर्तमान विधायकों के टिकट न काटने पड़ते और अपने मंत्रियों के चुनाव क्षेत्र न बदलने पड़ते। यह सब सरकार की विफलताआें को उजागर करता है। उनका कहना था कि  भाजपा हाईकमान का प्रदेश के नेतृत्व से विश्वास उठ चुका है जिस कारण भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को खूद यहां बागियों को मनाने के लिये बैठना पड़ रहा है,और कार्यकर्ताआें को अनुशासन के नाम पर डराने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles