हिमाचल में भी विधायकों की खरीद फरोख्त कर सकती है भाजपा
हिमाचल आजकल
शिमला। प्रदेश कांग्रेस महासचिव व विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हिमाचल में पूरे बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। इस विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता में भाजपा सरकार के खिलाफ गुस्सा देखा गया। प्रदेश का हर वर्ग सरकार से दुखी था। उनका कहना है कि विधानसभा चुनावप से पहले कांग्रेस ने जो गारंटी दी थी उन्हें सरकार बनने पर पूरा किया जाएगा। आेपीएस को सरकार बनते ही बहाल किया जाएगा। प्रधानमंत्री का यह कहना गलत है कि कांग्रेस की सरकार बनी तो केंद्र से सहयोग नहीं मिलेगा यह संवैधानिक मर्यादाओं से विपरीत है। वे शुक्रवार को शिमला में पत्रकारों से बात कर रहे थे।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि ईवीएम की गड़बड़ी की आशंका है हालांकि सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद है। पर फिर भी पार्टी कार्यकर्ताओं को अलर्ट रहना होगा। उनका का मानना है कि चुनाव परिणामा के बाद अगर कांग्रेस बहुमत के आसपास भी पहुंचती है तो भी कांग्रेस विधायकों को भाजपा खरीद फरोख्त और ईडी सीबीआई का डर दिखाकर अपने पाले में करने का प्रयास कर सकती है। इससे पहले भी भाजपा देश में स्थायी सरकारों को केंद्र सरकार गिराने के प्रयास करती रही है। प्रदेश कांग्रेस ने पार्टी हाईकमान से शीघ्र पर्यवेक्षक को भेजने की का आग्रह किया है। इससे पहले मणिपुर व गोआ में भी इस तरह की घटना हुई हैं।
मुख्यमंत्री का फैसला हाईकमान करेगा
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर पुलिस भर्ती पेपर लीक मानले की जांच होगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। कांग्रेस में मुख्यमंत्री बनाने का फैसला चुने हुए विधायक और पार्टी हाईकमान करता है। पार्टी उन्हे जो भी जिम्मेदारी सौंपेगी है वह उसके लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस इस बार बेहतर प्रदर्शन करेगी। प्रदेश कांग्र्रेस के सभी नेताओं ने एकजुट हो कर चुनाव प्रचार किया है।


| All Rights Reserved | Website By :