हिमाचल आजकल
शिमला। प्रदेश भाजपा के प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा की भाजपा हिमाचल में अपनी ताकत पर सरकार बनाएगी। 8 दिसंबर को जब चुनाव परिणाम आएंगे उसमें भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। कांग्रेस केवल सरकार बनाने के सपने देख रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में विकास कार्य तेजी से हुआ है और यह विकास कार्य धरातल पर दिख रहा हैं। भाजपा ने प्रदेश में रिवाज बदलने के संकल्प के साथ चुनाव लड़ा है और यह संकल्प पूरा होगा। उन्होंने कहा कि भजपा हिमाचल में इतिहास रचने जा रही है और इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए भाजपा ने पहले से ही तैयारी कर रखी थी। हिमाचल में सरकार और संगठन के बीच अच्छा तालमेल रहा जिसके कारण भाजपा के कार्यकर्ताआे में अद्भुत जोश देखने को मिला। भाजपा प्रभारी ने कहा कि हिमाचल में सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा ने जनसभाओं का आयोजन किया, जिसमे अच्छी संख्या में भीड़ और जोश देखने को मिला। भाजपा ने घर-घर जाकर भी प्रचार किया जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने सक्रिय रूप से भाग लिया।


| All Rights Reserved | Website By :