Sunday, April 12, 2026

सुक्खू ने पीटरहॉफ में विधायकों ने साथ बनाई रणनीति

 केंद्रीय पर्यवेक्षकों ने वरिष्ठ नेताओं के साथ की मंत्रणा

हिमाचल आजकल

शिमला।  कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद को लेकर शनिवार दिनभर शिमला में मंत्रणा होती रही। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व विधायक सुखविंद्र सिंह सुक्खू सुबह से होटल पीटरहॉफ में डटे रहे। इस दौरान अनके समर्थकों काभी जमावड़ा लगा रहा। वही दूसरी ओर कांग्रेस के पर्यवेक्षक शिमला के सिसेल होटल में भी प्रदेश की राजनीति पर नजर रखे हुए थे।

हिमाचल कांग्रेस में शनिवार को मुख्यमंत्री पद को लेकर दिल्ली से लेकर शिमला तक गहम मंथन होता रहा। इस दौरान शिमला के होटल पीटरहॉफ और सिसेल होटल में गहमागहमी का माहौल रहा।  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुखविंद्र सिंह सुक्खू  पीटर हॉफ में अने समर्थकों के साथ रणनीति बनाते रहे। इस दौरान कांग्र्रेस के वरिष्ठ विधायक हर्षवर्धन चौहान, रोहित ठाकुर, जगत सिंह नेगी, अनिरूद्व सिंह,  संजय अवस्थी व अजय सोलंकी के अलावा कई अन्य बड़े नेता भी मौजद रहे। दिनभर पीटरहॉफ में विधायकों का आनाजान लगा रहा है। सुक्खू होटल से ही केंद्रीय नेताओं से फीडबैक लेते रहे। 

वहीं दूसरी ओर सिसेल होटल में पर्यवेक्षक व छतीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिन्दर सिंह हुड्डा और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला मौजूद रहे। होटल में ही नए मुख्यमंत्री को लेकर मंत्रणा होती रहीे। इस दौरान उनसे मिलने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी पहुंची। इन नेताओं में मुख्यमंत्री पद को लेकर लंबी बातचीत हुई।  केेंद्रीय पर्यवेक्षकों ने सुखविंद्र सिंह  सुक्खू के साथ भी बैठक की है। केंद्रीस पर्यवेक्षकों ने शनिवार को दोबारा विधायकों की राय भी जानी है। बहरहाल पिछले दो दिनों से शिमला हिमाचल की राजनीति का केंद्र रहा।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles