Sunday, April 12, 2026

हिमाचल में सुक्खू युग की शुरुआत

विधायकों के समर्थकों से सुक्खू ने बाजी मारी

 हिमाचल आजकल

शिमला। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुखविंद्र सिंह सुक्खू  हिमाचल के नए
मुख्यमंत्री होंगे। शनिवार शाम को कांग्रेस आलाकमान ने सुक्खू के नाम पर मुहर लगा दी है। सुखविंद्र सिंह सुक्खू हिमाचल के 15 वें मुख्यमंत्री
होंगे। इस पहले शिमला में दिनभर मुख्यमंत्री पद को लेकर कशमाकश चलती रही। मुख्यमंत्री पद की दौड़ मुकेश अगिनहोत्री भी शामिल थे। सुखविंद्र सिंह सुक्खू को संगठन का लंबा अनुभव है। वे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी रहे
है। इसके अलावा युवा कांग्रेस व एनएसयूआई के लंबे समय तक प्रदेश अध्यक्ष भी रहे। सुक्खू की आलाकमान में भी अच्छी खासी पैठ मानी जाती है। सुक्ख नादौन से चौथी बार विधायक बने है। मुख्यमंत्री पद के लिए 20 से अधिक विधायकों ने समर्थन किया है। इस तरह से सुक्खू मुख्यमंत्री पद की रेस में अगे निकल गए। कांग्रेस न इस बार विधानसभा चुनाव में 40 सीटें जीते है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles