Sunday, April 12, 2026

सुक्खू ने ली मुख्यमंत्री की शपथ, मुकेश अग्रिहोत्री ने उप मुख्यमंत्री की शपथ ली

हिमाचल आजकल

शिमला। नादौन से चार बार के विधायक और पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने  हिमाचल  के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। सुक्खू के साथ हरोली से पांच बार के विधायक व विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे मुकेश अग्रिहोत्री ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की है।

रविवार को  शिमला के रिज मैदान पर शपथ ग्रहण समारोह हुआ। शिमला के एतिहासकि रिज मैदान पर सुखविंद्र सिंह सुक्खू को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई। मुकेश अग्रिहोत्री को उप मुख्यमंत्री की शपथ दिलाई गई।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles