हिमाचल से हुई कांग्रेस के नई शुरूआत : सुक्खू
हिमाचल आजकल
शिमला। हिमाचल में नई सरकार के गठन के बाद कांग्रेस के सभी विधायक शुक्रवार को भारत जोड़ों यात्रा में शामिल हुए। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरे होने पर हिमचाल के विधायक अलवर पहुंचे। शुक्रवार सुबह प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू , उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सहित कांग्रेस के सभी विधायकों ने राहुल गांधी के साथ कदमताल की। इस दौरान विधायकों ने भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने का संदेश दिया। हिमाचल के नेता करीब दो घंटो तक यात्रा मे शामिल रहे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा की हिमाचल मे सरकार बनाना पार्टी के लिए बड़ी उपलब्धि है। हिमाचल हिमालय का ताज है और ताज अब कांग्रेस के पास है। उन्होंने कहा यही से अब कांग्रेस की नई शुरुआत पूरे देश मे होने जा रही है। प्रदेश की जनता ने जो विश्वास जताया है कांग्रेस जनता कीउम्मीदों पर खरा उतरेगी। इस मोके पर प्रदेश्या कांग्रेस के प्रभारी राजीव शुक्ला भी यात्रा का हिस्सा बने। इस दोरान राहुल गांधी ने भी हिमाचल के नेताआें का सत्कार किया और , सुक्खू , प्रतिभा सिंह व मुकेश अहगिनहोत्री का विजय हाथ उठाया। इस यात्रा में शामिल होने के लिए वीरवार शाम को सभी विधायक एक साथ वोल्वो बस में राजस्थान के अलवर के लिए रवाना हुए थे। शुक्रवार सुबह सभी विधायकों ने अलवार में राहुल गांधी के साथ पदयात्रा में भाग लिया हैं।


| All Rights Reserved | Website By :