ट्रक ऑपरेटरों के हितों की रखा करेगी सरकार
हिमाचल आजकल
शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के पहली बार धर्मशाला पहुचने पर कांग्रेस जन आभार रैली का आयोजन करेगी। मुख्यमंत्री शीतकालीन सत्र के लिए धर्मशाला जा रहे है। कांग्रेस के इसके बाद सभी जिलों में भी आभार रैली का आयोजन करेगी। प्रदेश सरकार सीमेंट विवाद सुलझाने का प्रयास कर ही है। जल्द ही इस विवाद का समाधान निकाला जाएगा। यह बात मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने शनिवार को शिमला में पत्रकारों से कही।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के धर्मशाला पहुंचने पर कांग्रेस आभार रैली का आयोजन करने जा रही है। धर्मशाला के जोरावर स्टेडियम में 21 दिसंबर को आभार रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस रैली में पार्टी के सभी विधायक व पार्टी के पदाधिकारी भाग लेंगे। इसके बाद सभी जिला में कांग्रेस मुख्यमंत्री की आभार रैली का आयोजन करेगी। नरेश चौहान ने प्रदेश में एसीसी बरमाण व अंबुजा फैक्टरी सीमेंट विवाद को जल्द सुलझा दिया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री ने जिला उपायुक्तों को निर्देश जारी किए है। दोनों सीमेंट फैक्टरी के बंद होने से करीब 15500 ट्रक ऑपरेटर और कर्मचारी प्रभावित हुए है। उनका कहना है कि यह केवल ट्रक भाड़े को विवाद चल रहा है। जरूरत पड़ी तो सरकार कंपनी के मालिक से भी बात करेगी। उनका कहना है कि दोनों पक्षों के बीच 9.30 रूपए के हिसाब से सीमेंट की ढुलाई करने पर सहमति बनी थी। लेकिन अब कंपनी इसमे ंआनाकानी कर रही है। सरकार ट्रक ऑपरेट्रों के हितों की रक्षा करेगी।
विधायकों की सलाह से मुख्यमंत्री ले रहे अहम फैसले
नरेश चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सभी विधायकों के साथ बैठकर कई अहम फैसले ले रहे है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सरकारी विभाग में इलेक्ट्रिक वाहनों की खारीद करने के निर्णय लिया है। सरकार के इस फैसले पर अधिकारियों ने काम करना शुरू कर दिया है। इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग स्अेशन स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इसके अलावा मुख्यमंत्री आने वाले समय में कई अहम फैसले लेने वाले है।


| All Rights Reserved | Website By :