शिमला व मनाली में न्यू ईयर पर पर्यटकों से पैक रहेंगे होटल
हिमाचल आजकल
शिमला। न्यू ईयर और क्रिसमस के अवसर पर हिमाचल के पर्यटन स्थल सैलानियों से गुलजार होंगे। नव वर्ष का जश्न मनाने के लिए भारी संख्या में मैदानी इलाकों से पर्यटक पहाड़ों की ओर रूख करेंगे। शिमला व मनाली के अलावा प्रदेश के अन्य पर्यटन स्थलों के होटलों पहली ही एडवांस बंकिंग हो चुकी है। इस दौरान पर्यटन विकास निगम के होटलों में सभी रियायतें बंद हो जाएगी। पर्यटन नगरी शिमला और मनाली में क्रिसमस और न्यू ईयर से पहले ही पर्यटन कारोबार रफ्तार पकडऩे लगा है। इस वीकेंड पर पर्यटन स्थलों के होटलों में ऑक्यूपेंसी 80 फीसदी तक पहुंच गई है। वहीं सूबे के पर्यटन स्थलों के होटल में क्रिसमस और न्यू ईयर के लिए एडवांस बुकिंग में चल रही है। फेस्टिवल सीजन के लिए शहर के निजी होटलों और पर्यटन विकास निगम ने खास पैकेज जारी किए हैं।

नव वर्ष के स्वागत के लिए लाखों की संख्या में सैलानियों के हिमाचल पहुंचने का अनुमान लगाया है। इन दिनों पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र से बड़ी संख्या में सैलानी शिमला व मनाली के अलावा अन्य पर्यटन स्घ्थलों पर पहुंचे रहे हैं। उधर, शिमला के आसपास के पर्यटन स्थल कुफरी, नारकंडा, मशोबरा व नालदेहरा के होटलों में भी कमरों की एडवांस बुकिंग चल रही है। पर्यटन विकास निगम ने क्रिसमस और न्यू ईयर के लिए अपने होटलों ने स्पेशल पैकेज तैयार किए हैं। पर्यटन विकास निगम ने शिमला के होटल हॉली डे होम, होटल हाटू नारकंडा, क्लब हाउस मनाली, द पैलेस चायल और कसौली में न्यू ईयर पार्टी के लिए खास इंतजाम किए है। इन होटलों में डायन एंड डांस का अयोजन किया जाएगा। शिमला व मनाली के होटलों में बेस्ट कप्पल भी चुना जाएगा। इसके अलावा नव वर्ष की पूर्व संध्या पर पर्यटन विकास निगम के होटलों में होटलों में डीजे का भी प्रबंध किया गया है। ताकि पर्यटन नाच गाने के साथ नव वर्ष का स्वागत किया जा सके।


| All Rights Reserved | Website By :