Sunday, August 2, 2026

मुख्यमंत्री के 21 से 24 दिसंबर तक के कार्यक्रम स्थगित

हिमाचल आजकल

शिमला। मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने  कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के सोमवार को नई दिल्ली में कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उनके 21 से 24 दिसंबर, 2022 तक के सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि  धर्मशाला में 21 दिसंबर को आयोजित की जाने वाली आभार रैली भी स्थगित कर दी गई है। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार धर्मशाला में 22 से 24 दिसंबर तक आयोजित होने वाला विधानसभा का शीतकालीन सत्र भी स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों की नई तिथियां शीघ्र निर्धारित की जाएंगी।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles