जसराम ठाकुर रखें सयम, जल्द होगा मंत्रिमंडल का विस्तार
हिमाचल आजकल
शिमला। शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश के लोगों से जो वादे किए उसे पूरा किया जाएगा। गारंटी किसी व्यक्ति विशेष की नहीं है बल्कि कांग्रेस की है। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी ने संगठन और सरकार के बीच तालमेल बनाकर काम करने के दिशा निर्देश दिए हैं। उनका कहना था कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर थोड़ा समय रखें। जल्द मंत्रिमंडल का विस्तार भी होगा। उसके बाद विकास कायों में तेजी आएगी। वे मंगलवार को शिमला में पत्रकारों से बात कर रहे थे।
कांग्रेस विधायक ने कहा कि कांग्रेस अपने वादों को पूरा करने के लिए संसाधनों को बढ़ाने के ठोस नीति बनाएगी। उसके बाद सभी 10 गारंटी को चरणबद्घ तरीके से लागू किया जाएगा। इसके अलावा सराकर फिजूलखर्ची पर भी लगाम लगाएगी। उनहोंने कहा कि केंद्र सरकार विचारधारा की लड़ाई को छोड़ हिमाचल के विकास के लिए सहयोग करें। प्रदेश का जो हक वह केंद्र सरकार से मिलना चाहिए। विक्रमादित्य ने कहा कि कांग्रेस के सभी विधायक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं। उनका कहना है कि शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में में अगले पांच सालों में 5 हजार को रोजगार दिया जाएगा। पिछले पांच सालों में इस क्षेत्र में 100 करोड़ रुपए के विकास कार्य करवाए गए थे। अब प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनी है। ऐसे में कांग्रेस सरकार विकास कार्यों को पांच गुना बढाया जाएगा।
घरेलू हिंसा के मामले को लेकर षडयंत्र रचा गया
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि ने कहा कि पिछले दिनों एक घरेलू हिंसा के मामले को षडयंत्र के तहत तूल दिया है। इस षडयंत्र में कई लोग शामिल है। षडयंत्र के तहत मुझे बदनाम करने की प्रयास किया जा रहा है। उनका कहना है कि इस पारिवारिक मामले को अदालत के माध्यम से सु4झाया जाएगा। ये मेरे खिलाफ एक बड़ा षडयंत्र रचा है। समय आने पर इस षडयंत्र का खुलासा किया जाएगा।


| All Rights Reserved | Website By :