जल्द काम पर लौटेंगे मुख्यमंत्री
हिमाचल आजकल
शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु ने कहा कि वे कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद वह क्वारंटाइन में हैं और उनमें कोविड-19 संक्रमण के कोई लक्षण नहीं हैं। कोविड-19 दिशा निर्देशों का पालन करने के बाद वह शीघ्र ही काम पर लौट आएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस द्वारा की गई सभी 10 गारंटियों को पूरा करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्घ है और प्रदेशवासियों की उम्मीदों और आकांक्षाओं परखरा उतरने में हरसंभव प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने निर्णय लिया है कि कांग्रेस के ‘प्रतिज्ञा पत्र-2022’ में कर्मचारियों की पुरानी पेंशन स्कीम (आेपीएस)की लंबित मांग के संबंध में किए गए वादे को मंत्रिमंडल की पहली बैठक में पूरा किया जाएगा। सुक्खू ने कहा कि राज्य के वित्त विभाग को प्रदेश के एनपीएस कर्मचारियों की सुविधा के लिए आेपीएस के कार्यान्वयन के संबंध में विस्तृत प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया गए है। विभिन्न कर्मचारी संगठनों और समाज के अन्य वर्गों के सुझावों पर विचार किया जा रहा है ताकि एक व्यवहार्य और व्यापक आेपीएस तैयार किया जा सके।उन्होंने अधिकारियों को पर्यावरण हितैषी वाहनों को बड़े पैमाने पर बढ़ावा देने के भी निर्देश दिए हैं,जिससे न केवल राज्य के आर्थिक संसाधनों पर बोझ कम होगा, बल्कि यह पहलपर्यावरण संरक्षण में भी सहायक सिद्घ होगी। उन्होंने कहा कि राज्य परिवहन विभागको इलेक्ट्रिक वाहनों का बेड़ा मिलेगा और सचिवालय और अन्य विभागों कोइलेक्ट्रिक वाहनों के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि समुदाय को प्रोत्साहन प्रदान कर राज्य की कृषि अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। राज्य के सकल घरेलू उत्पाद में कृषि और बागवानी का योगदान लगभग 13 प्रतिशत है, इसलिए किसानों को उन्नत तकनीक कीजानकारी उपलब्ध करवाने पर विशेष बल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवाआेंको रोजगार के अवसर प्रदान करने के अलावा युवा उद्यमियों की सहायता के लिए एक विशेष स्टार्ट अप फंड बनाया जाएगा।


| All Rights Reserved | Website By :