Sunday, April 12, 2026

विधानसभा चुनाव में करारी हार से भाजपा नेता हताश : प्रतिभा सिंह

हिमाचल आजकल

शिमला।  प्रदेश  कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि भाजपा प्रदेश में चुनावों में करारी हार से हताशा में है। भाजपा इस सदमे से उभर नहीं पा रही हैं। प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपने सभी चुनावी वादों को पूरा करेगी।  भाजपा को इसकी चिंता नही करनी चाहिए।  उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने शासनकाल में किसानों,बागवानों व  कर्मचारियों  के दुख दर्द को कभी नही समझा। भाजपा ने पांच साल अपनी मौज मस्ती में ही गुजार दिए। आज प्रदेश बढ़ती मंहगाई व बेरोजगारी से जूझता रहा है और यह सब भाजपा की तानाशाही व गलत नीतियों का परिणाम है जो आज देश प्रदेश के लोगों को भुगतना पड़ा हैं।

प्रतिभा सिंह ने प्रदेश में पूर्व भाजपा सरकार द्वारा चुनावों के समय आनन फानन में अपने चुनावी लाभ के लिए खोले गए सेंकडो कार्यलयों को वर्तमान सरकार द्वारा बंद करने और उनकी दोबारा समीक्षा करने के फैसले को उचित ठहराया है। उन्होंने कहा की भाजपा का इस निर्णय को लेकर होहल्ला उनका एक राजनीतिक स्टंट हैं जो लोगों के बीच सहानभूति लेने का एक असफल प्रयास हैं।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles